सेवाजोहार (डिंडोरी):- मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल डिंडोरी में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय में फिटनेस सेशन का आयोजन किया गया, जिसमें व्यायाम, एक्सरसाइज, रनिंग और चेस जैसी गतिविधियाँ शामिल थीं।

विद्यालय के प्राचार्य रेवरेंट फादर सीबी जार्ज और शिक्षक-शिक्षिकाएँ भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में खेल भावना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, साथ ही उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय बनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस तरह के आयोजन न केवल छात्रों को शारीरिक रूप से सक्रिय बनाते हैं, बल्कि उन्हें टीम वर्क, अनुशासन और नेतृत्व जैसे गुणों को भी विकसित करने में मदद करते हैं।
विद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन के लिए छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि छात्रों को अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के अवसर मिलते रहें।