पर्यटन मंत्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी के मुख्य आतिथ्य में हुए कार्यक्रम
सेवाजोहार (डिंडौरी): मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के तत्वावधान में गुरुवार को नर्मदागंज स्थित माँ नर्मदा डेम घाट पर विभिन्न पर्यटन एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण से हुई। इसके पश्चात माँ नर्मदा नदी के तट पर घाट निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य 389.74 लाख रुपए की लागत तथा माता शारदा मंदिर परिसर में जनसुविधा एवं विकास कार्य 91.62 लाख रुपए की लागत से प्रारंभ किए गए।
राज्यमंत्री ने संबोधन में कहा कि डिंडौरी की प्राकृतिक सुंदरता को और निखारने के उद्देश्य से नर्मदा नदी के दोनों घाटों पर 150-150 मीटर लंबे घाट का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। स्वीकृत राशि में घाट निर्माण, चेंजिंग रूम, विद्युतीकरण, बेंच और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। माता शारदा मंदिर परिसर में सीढ़ी निर्माण, डे-शेल्टर, विद्युतीकरण, लैंडस्केपिंग और स्टोन बेंच जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि डिंडौरी के पर्यटन विकास के लिए उनका लंबे समय से प्रयास रहा है और आज इन परियोजनाओं के भूमिपूजन से जिले के सौंदर्यीकरण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
स्थानीय नागरिकों ने मंत्री से डेम घाट में चैनल निर्माण, पर्यटन क्रूज़ सुविधा और शहर के नालों को रोकने की मांग रखी, जिस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से नालों को रोका जा रहा है और डिंडौरी को सुंदर एवं आधुनिक नगर बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, उपाध्यक्ष सारिका नायक सहित जनप्रतिनिधि, कलेक्टर नेहा मारव्या, पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह, अपर कलेक्टर जेपी यादव, एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओ, पर्यटन विभाग कार्यपालन यंत्री पर्यटन विभाग श्री वीरेन्द्र सिंह ठाकुर, सहायक यंत्री, उपयंत्री सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
डिंडौरी में नर्मदा के दोनों तटों पर बढ़ेगी सुंदरता ,पर्यटन एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन
Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news