सेवाजोहार (डिंडोरी):- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शुक्रवार को सेवा पखवाड़ा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा डिंडोरी मण्डल अध्यक्ष श्री आशीष वैश्य ने की। मण्डल अध्यक्ष ने आपेक्षित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन तथा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर तक विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें स्वच्छता अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, दिव्यांग एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, ‘वोकल फॉर लोकल’ का प्रचार-प्रसार, पुस्तकों का वितरण, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, मोदी विकास मैराथन, प्रदर्शनी, चित्रकला प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर प्रत्येक बूथ पर वृक्षारोपण और कार्यक्रम आयोजित होंगे।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि भारत की आत्मनिर्भरता के लिए स्वदेशी उत्पादों का उपयोग आवश्यक है। त्यौहारों पर सभी कार्यकर्ता और नागरिक भारत में निर्मित सामान ही खरीदें, तभी देश मजबूत बनेगा।
इस अवसर पर मनोहर ठाकुर ने सेवा पखवाड़ा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष पर लिए गए पांच संकल्प—सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया एवं सेवा पखवाड़ा के संकल्प को साकार करने के लिए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा विस्तारपूर्वक बताई।
कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री भागीरथ उरैती ने किया तथा आभार प्रदर्शन महामंत्री तरुण ठाकुर ने किया।
बैठक में मण्डल अध्यक्ष आशीष वैश्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत जी,भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया,राजेंद्र पाठक,जिला मंत्री अंजू ब्यौहार, जिला कार्यालय मंत्री पवन शर्मा नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, दुलीचंद उरैती पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता गंगा तिवारी अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष परसराम नागेश, जिला कोषाध्यक्ष स्कंध चौकसे, मंडल उपाध्यक्ष रजनी श्रीवास सारिका नायक हरिहर पाराशर अजय बर्मन ,शांतनु पाठक,दीपिका भारद्वाज यशवंत तोमर तरण ठाकुर अमित बर्मन, रजनी मंदे, धर्मेंद्र जैतवार, चैन सिंह मरावी कोमल प्रसाद यादव, प्रशांत मिश्रा, नरेश कुमार चंदेल, संतोष कुमार, सौरभ पाठक, गोपाल दास बघेल, शंकर गवले, नीलू जैन, नंदकिशोर उचेहरा सहित भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल टोली के सदस्य, नगर परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।