सेवाजोहार (डिंडोरी):- दिनांक 02/10/2025 दिन गुरुवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन प्रदेश कार्यकारणी के प्रदेश अध्यक्ष के तत्वधान में प्रदेश स्तरीय संगठन बनाओ और पदाधिकारी वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन जिला डिंडोरी में किया गया ।
इस कार्यक्रम में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के प्रदेशाध्यक्ष सुनील बैरसिया, प्रदेश संयोजक आकाश बौद्ध ने भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला कार्यकारणी डिंडोरी के पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें नवीन गवले (जिलाध्यक्ष) फलेंद्र चंदेल (जिलाउपाध्यक्ष) दुर्गेश कुमार (जिलासचिव) सफर सिद्दीकी( मीडिया प्रभारी) उनील गवले (जिलाप्रवक्ता) रविन्द्र वास्पे (जिलाकोषाध्क्ष) राकेश बशेस (वरिष्ठ सहसचिव) कपिल नागेश(वरिष्ठ संगठन मंत्री) आनंद गवले (संगठन मंत्री) लखन बनवाल(ब्लॉक अध्यक्ष करंजिया)एवं जिला डिंडोरी के समस्त सक्रिय व क्रांतिकारी सदस्य उपस्थित रहे।