सेवाजोहार (डिंडोरी):- डिंडोरी जिले की नवागत कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया डिंडोरी के PWD रेस्ट हाउस पहुंची,जहां अधिकारियों ने उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वही पदभार ग्रहण करने से पहले नवागत कलेक्टर अंजू पवन मां नर्मदा की पूजा-अर्चना करने नगर के डैम घाट पहुंची, मां नर्मदा की पूजा अर्चना कर नवागत कलेक्टर ने डिंडोरी जिले के विकास के लिए मां नर्मदा से कामना की और आशीर्वाद किया। इस दौरान उनके साथ जिले के अधिकारी भी मौजूद रहे।
IAS अंजू पवन भदौरिया के बारे में:
– वह मूल रूप से 2014 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।
– उन्हें हाल ही में डिंडोरी जिले के कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है।
– इससे पहले वह रायसेन जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी थीं।
नेहा मारव्या के तबादले के बाद
नेहा मारव्या को डिंडोरी जिले के कलेक्टर पद से हटा कर विमुक्त घुमन्तु एवं अर्धघुमन्तु जनजाति विभाग का संचालक बनाया गया है।
*डिंडोरी जिले के लिए नई शुरुआत*
अंजू पवन भदौरिया के कलेक्टर पद पर नियुक्ति के साथ ही डिंडोरी जिले में नए विकास कार्यों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। वह जिले के विकास के लिए कई नई पहल करने की संभावना है।