सेवाजोहार (डिंडौरी) : जिले में नवनियुक्त कलेक्टर अंजु पवन भदौरिया ने पदभार ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय सहित विभिन्न विभागों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले के विकास और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण प्राथमिकता से होना चाहिए। भ्रमण के दौरान कलेक्टर भदौरिया ने राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत, महिला एवं बाल विकास सहित कई विभागों का जायजा लिया और अधिकारियों से विभागवार प्रगति की जानकारी प्राप्त की।