Monday, October 20, 2025

भाजपा कार्यालय में “डिंडोरी मंडल” की कार्यशाला संपन्न

आत्मनिर्भर विकसित संकल्प को लेकर डिंडोरी मण्डल की कार्यशाला आहूत की गई।

सेवाजोहार (डिंडोरी):- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य द्वारा कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्य समिति सदस्य व नरेंद्र सिंह राजपूत , भाजपा जिला महामंत्री व मंडल प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी , भाजपा जिला महामंत्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर , भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य , वरिष्ठ नेता वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ,नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति सुनीता सारस , जिला कोषाध्यक्ष स्कंद चौकसे द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, जी ,एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, की तेलीय चित्र पर तिलक वंदन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि मोदी जी द्वारा चलाए गए कार्यक्रम- ‌ स्टार्टअप इंडिया,‌ स्टेंड‌अप ‌ इंडिया, ‌ मेक इन इंडिया, ‌ डिजिटल इंडिया, ‌ स्किल इंडिया ही संकल्प अभियान की व्यापक सोच का हिस्सा है। युवा शक्ति, नारी शक्ति, किसान एवं गरीबों के कल्याण से देश विकसित एवं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। इसी कड़ी में भाजपा जिला महामंत्री सुधीरदत्त तिवारी ने कहा कि हर घर स्वदेशी आत्मनिर्भर का मूल मंत्र है। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए स्वदेशी वस्तुओं की उपयोगिता अनिवार्य है।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष आशीष वैश्य ‌ने कहा कि मोदी जी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत लोकल फॉर वोकल के तहत पहल को राष्ट्रीय स्वर दिया जा रहा है। नागरिकों को स्थानीय उत्पादों के उपयोग और प्रचार के लिए प्रेरित किया जा रहा है ।उन्होंने लोगों से दीवाली त्योहार में मिट्टी के दिए एवं स्थानीय सामग्री का उपयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मण्डल महामंत्री व पार्षद भागीरथ ऊरैती एवं आभार मण्डल मंत्री श्रीमति दीपिका ‌भारद्वाज ने व्यक्त किया।

इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  नरेन्द्र सिंह राजपूत ,जिला महामंत्री व मंडल प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी , जिला महामंत्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर , मण्डल अध्यक्ष आशीष वैश्य , मण्डल महामंत्री तरुण ठाकुर,एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष परसराम नागेश , जिला पंचायत सदस्य हीरा रुद्रेश परस्ते , जनपद अध्यक्ष आशा धुर्वे, मण्डल उपाध्यक्ष  रजनी श्रीवास, मण्डल मंत्री रजनी मंदे, दीपिका ‌ भारद्वाज, पाषर्द रूपाली जैन,‌ रजनीश राय, मण्डल उपाध्यक्ष शांतनु पाठक, प्रवीण बर्मन, तारेन्द्र ठाकुर, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश छावड़ा, पूर्व मण्डल महामंत्री चन्द्रशेखर नायक , अवधेश नागेश,अजय बर्मन, शत्रुधन पाराशर,नरेश कुमार चंदेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे