*हर घर स्वदेशी-घर-घर स्वदेशी*
सेवाजोहार (डिंडोरी):- आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर सक्का मंडल अध्यक्ष अनिल साहू के द्वारा कार्यशाला आयोजित की गई। सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के तेली चित्र पर तिलक वंदन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, मातृ शक्ति एवं समस्त देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं का तिलक वंदन कर स्वागत किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते कार्यक्रम के संयोजक मंडल महामंत्री रोहित मरकाम के द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा आत्मनिर्भरता का आवाहन किया गया है जिस पर विस्तृत जानकारी देते हुए उद्बोधन किया गया।
लोकल फार वोकल पर प्रकाश डालते हुए स्वदेशी उत्पादों को अपनाने एवं विदेशी सामानों पर प्रतिबंध लगाने पर आग्रह किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम के सहसंयोजक संदीप तेकाम जी के द्वारा उद्बोधन में दीपावली पर्व के समय लोगों को स्वदेशी उत्पाद खरीदने एवं दुकानदारों को स्वदेशी उत्पाद बेचने के लिए एवं विदेशी लाइटिंग की जगह मिट्टी से बने दीयों का उपयोग करने का आग्रह किया।
इसी कड़ी में मंडल अध्यक्ष अनिल साहू के द्वारा समस्त कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया के बारे में एवं संगठन एप 2.0 के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यक्रमों को अपलोड करने की विस्तृत जानकारी दी गई एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए स्वदेशी उत्पादों की उपयोगिता अनिवार्य है और स्थानीय उत्पादों के उपयोग एवं प्रचार के लिए प्रेरित किया गया।
*घटी जीएसटी मिला उपहार धन्यवाद मोदी सरकार*
मंडल अध्यक्ष जी के द्वारा जीएसटी बचत उत्सव के तहत हॉट बाजार किसलपुरी में व्यापारियों से मिलकर जीएसटी से होने वाले किफायत दरों की जानकारी लेते हुए दुकानों पर जीएसटी स्टीकर लगाकर व्यापारियों से वार्तालाप किये जिसमें व्यापारियों द्वारा मोदी सरकार को धन्यवाद दिया गया।
उक्त कार्यक्रम में मंडल महामंत्री सुरेश नायक, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, कंतराम प्रजापति, मंत्री संतोष धुर्वे, दिलीप धार्या, कोषाध्यक्ष सरोज तिवारी, वरिष्ठ मदन तिवारी, संतोष चंद्रोल, अनिल साहू, नेहा मिश्रा, ताराचंद बनवासी, दुर्गेश शुक्ला, दीपक कुमार, ओम प्रकाश साहू, प्रदीप गायकवाड़, अर्पित, मुकेश मन्दे, अमर सिंह बालरे,मदन धुर्वे, बसंत बरोतिया, प्रदीप कुमार, बेनी बरोतिया, महेश यादव, विवेक मरावी, गोविंद सिंह सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।