सेवाजोहार (डिंडोरी):- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में रामायण महाकाव्य के रचयिता आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती कार्यक्रम आयोजित की गई। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों के द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी, की तेलीय चित्र पर तिलक वंदन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने कहा कि रामायण महाकाव्य की रचना से संबंधित कथा के अनुसार, एक बार एक शिकारी ने प्रेम में मग्न क्रोंच पक्षी की हत्या कर दी। इसपर वाल्मिकी जी ने उस शिकारी को यह श्राप दिया कि “हे निषाद, तुम्हें कभी शांति न मिले, क्योंकि तुमने क्रौंच पक्षी के जोड़े में से एक को मार डाला”। यह श्राप ही रामायण का पहला श्लोक बना। तब ब्रह्मा जी प्रकट हुए और उन्होंने वाल्मीकि जी को काव्य के रूप में भगवान श्रीराम के संपूर्ण के चरित्र की रचना के लिए प्रेरित किया। इस प्रकार महर्षि वाल्मीकि ने रामायण महाकाव्य की रचना की।
वाल्मीकि को भारत में भारतीय महाकाव्य रामायण के लेखक के रूप में सम्मानित किया जाता है , और बाल्मीकि संप्रदाय के सदस्यों द्वारा उन्हें भगवान के अवतार के रूप में भी पूजा जाता है । वाल्मीकि स्वयं रामायण में एक प्रमुख पात्र के रूप में दिखाई देते हैं , एक भिक्षु के रूप में जो निर्वासित रानी सीता को अपने आश्रम में प्राप्त करता है और उनके जुड़वां बेटों, लव और कुश के शिक्षक के रूप में कार्य करता है । पारंपरिक भारतीय कविता में “महाकाव्य मीटर” का श्रेय वाल्मीकि को दिया जाता है।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर व आभार व्यक्त अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष परसराम नागेश ने व्यक्त किया।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश चंद जैन, अशोक अवधिया, राजेंद्र पाठक, जिला उपाध्यक्ष महेश धूमकेति, जिला महामंत्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर, जिला मंत्री सपना जैन, मण्डल अध्यक्ष आशीष वैश्य , सुखराम नागवंशी, राकेश सिहारे, मण्डल महामंत्री तरुण ठाकुर,एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष परसराम नागेश, अजा मोर्चा जिला महामंत्री शंकर गवले, मण्डल मंत्री दीपिका भारद्वाज, मण्डल उपाध्यक्ष शांतनु पाठक, प्रवीण बर्मन, तारेन्द्र ठाकुर, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश छावड़ा, पूर्व मण्डल महामंत्री चन्द्रशेखर नायक,कुंजन नान्देह, गाम सिंह परमार, बोधराम सरैया, नरबद बिलागर, गोवर्धन सरैया, तरेंद्र ठाकुर, नरेश कुमार चंदेल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।