सेवाजोहार (डेस्क):- डिंडोरी जिले भर में दीवाली के बाद गुरुवार के दिन भाईदूज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। डिंडोरी जिला मुख्यालय से लगे ग्राम देवरा में बहनों ने भाईदूज मनाने के लिए सुबह से ही खास तैयारी की।
*भाइयों को टीका लगाकर आरती उतारी*
बहनों ने भाइयों को टीका लगाकर आरती उतारी और खीर और मीठा खिलाया। इस दौरान बहनों ने भाइयों को ढेर सारा आशीर्वाद दिया।
*भाइयों ने बहनों को दिया उपहार*
भाइयों ने भी बहनों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उन्हें उपहार भेंट करते हुए जीवन भर साथ निभाने का वादा किया। भाईदूज के इस पावन अवसर पर भाई-बहनों के प्यार और स्नेह का प्रतीक बन गया।