Sunday, August 16, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए भीपेंद्र पाठक, गंगोत्री तुरकर,अशोक मानकर और कु. आरती सोंधिया सम्मानित

सेवाजोहार (डिंडोरी):- देश की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ जिलेभर में हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाई गई। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
समारोह के उपरांत जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में जिला प्रशिक्षक, पुलिस, खेल एवं युवा कल्याण विभाग से जुड़ी कु. आरती सोंधिया को भी खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और जिले के युवाओं को आगे बढ़ाने में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसी तरह से पुलिस विभाग से भीपेंद्र पाठक गंगोत्री तुरकर,अशोक मानकर, श्याम सिंह व्याम,ताकेश्वरी मरकाम,पल्लवी पाराशर , चंद्रकांता , हरे सिंह सैयाम सहित अन्य पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।

कु. आरती सोंधिया द्वारा वर्षभर जिले के खिलाड़ियों को नियमित खेल प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ उन्हें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए तैयार किया गया। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने जिला, संभाग एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में डिंडौरी जिले का प्रतिनिधित्व किया और उपलब्धियां हासिल कीं।

इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक रूप से तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस वर्ष उनके द्वारा विशेष प्रशिक्षण देकर डिंडौरी जिले के 8 युवाओं को जीडी पुलिस भर्ती के लिए तैयार किया गया, जिनका पुलिस भर्ती में चयन हुआ। ये सभी युवा मध्यमवर्गीय परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। आरती सोंधिया ने इन युवाओं को कठिन शारीरिक प्रशिक्षण देकर भर्ती के लिए तैयार किया।

कु. आरती सोंधिया लगातार जिले के बालक-बालिकाओं को खेल और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। उनके प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से कई खिलाड़ियों ने विभिन्न स्तरों पर जिले का नाम रोशन किया है।

उनके इसी उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक आशीष खरे द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके समर्पण, मेहनत और जिले के युवाओं को आगे बढ़ाने के प्रयासों की सराहना के रूप में देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे