Sunday, August 16, 2026

डिंडोरी के विद्यालय मदर टेरेसा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सेवाजोहार (डिंडोरी):- विगत वर्षों की परंपरा को कायम रखते हुए विद्यालय मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिंडौरी में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विद्यालय के प्राचार्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में आयोजित प्रभात फेरी से हुई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ नगर में प्रभात फेरी निकालकर स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
इसके पश्चात विद्यालय परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में प्राचार्य एवं उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। विद्यालय के प्राचार्य ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान से गूंज उठा।
समारोह की अगली कड़ी में विद्यार्थियों ने बैंड की शानदार प्रस्तुति के साथ मार्च पास्ट किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति नृत्य, नाटक, भाषण, फैंसी ड्रेस सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में राष्ट्रप्रेम, स्वतंत्रता संग्राम और देश के प्रति समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक, विद्यार्थी एवं विद्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं कर्मचारियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे