Sunday, August 16, 2026

डिंडोरी के बिलगांव बांध के दो गेट 17 अगस्त को सुबह 8 बजे खोले जाएंगे

सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिले के शहपुरा विकासखंड स्थित बिलगांव बांध के कैचमेंट क्षेत्र में अधिक वर्षा होने के चलते बांध से अतिरिक्त पानी की निकासी की जाएगी। इसके लिए 17 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजे बांध के दो गेट खोले जाएंगे। दोनों गेट 5-5 सेंटीमीटर खोले जाएंगे, जिससे लगभग 4.89 क्यूमेक पानी का डिस्चार्ज होगा। कैचमेंट क्षेत्र में बारिश अधिक होने की स्थिति में बांध के गेट आवश्यकता के अनुसार और अधिक खोले जा सकते हैं।

इन गांवों पर पड़ सकता है असर

बांध के गेट खोले जाने से शहपुरा विकासखंड के बिलगांव, पिपरिया, अमढेरा, बलगांव, करौंदी, इंदौरी, घुंडी सरई, डुंडी सरई, चांटी, चंडवाही और कारीगढ़हरी गांव प्रभावित हो सकते हैं।वहीं, मेंहदवानी विकासखंड के पिंडरई, कटराई और फुलवाही गांव भी प्रभावित होने की संभावना है।

जल प्रवाह क्षेत्र में न जाएं
प्रशासन ने संबंधित ग्रामों के नागरिकों से अपील की है कि बांध के गेट खोले जाने के बाद जल प्रवाह क्षेत्र में न जाएं और पूरी सावधानी बरतें। नागरिकों से अपील की गई है कि वे नदी-नालों एवं बांध से निकलने वाले पानी के आसपास अनावश्यक रूप से जाने से बचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे