सेवाजोहार (डिंडोरी):– विकासखंड डिंडौरी स्थित अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई के स्मारक पर शाहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने पहुंचकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण भी किया।
विधायक धुर्वे ने वीरांगना रानी अवंती बाई के अदम्य साहस, वीरता, मातृभूमि के प्रति समर्पण और अमर बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि रानी अवंती बाई का जीवन, संघर्ष और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर वीरांगना रानी अवंती बाई के शौर्य, साहस और बलिदान को नमन किया।