Thursday, March 5, 2026

समाज के लिए समर्पित था श्यामलाल जी का जीवन : नारायण सिंह पट्टा(विधायक)

भूतपूर्व सांसद स्व श्यामलाल धुर्वे जी की प्रतिमा अनावरण में सम्मिलित हुए बिछिया विधायक

सेवाजोहार (मंडला): – आदिवासी समाज के चिर परिचित नेतृत्वकर्ता और भूतपूर्व सांसद व विधायक रहे स्व श्यामलाल धुर्वे जी की जन्म जयंती 25 अक्टूबर को उनके जन्म स्थल ग्राम बम्हनी विकासखंड घुघरी में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा जी भी सम्मिलित हुए जहाँ उन्होंने स्व श्यामलाल धुर्वे जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये और अपने उद्बोधन में स्व श्याम लाल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि हमारी बम्हनी के माटी के लाल स्व श्यामलाल जी का जीवन समाज के लिए समर्पित था।

वर्ष 1972 से 1977 तक विधायक रहते हुए उन्होंने क्षेत्र विकास के लिए अनेक प्रयास किये, फिर 1977 से 1979 तक सांसद रहते हुए उन्होंने जनता के लिए काम किया, उनका विशेष योगदान शिक्षा के क्षेत्र में रहा, उन्होंने अपने गांव की निजी भूमि तक गांव के स्कूल के लिए दान दे दी थी, आज उसी भूमि पर जो स्कूल संचालित है वो पहले प्राथमिक शाला था फिर हाईस्कूल बना और वर्ष 2019 में हमने इसे हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन करवाया लेकिन बड़े दुःख की बात है कि इस हायर सेकेंडरी स्कूल में जहाँ आज सैकड़ो बच्चे पढ़ रहे हैं वहां उन्हें पढ़ाने के लिए मात्र एक नियमित शिक्षक है जो प्रभारी प्राचार्य के कार्य के साथ पढ़ाने का भी काम करते हैं प्रदेश की सरकार आजतक इस स्कूल के लिए नियमित शिक्षक नहीं दे पाई, यह हम सबके लिए पीड़ा दायक तो है ही साथ उस पुण्य आत्मा के लिए भी पीड़ा दायक है जिनका आज हम स्मरण करके उनकी मूर्ति का अनावरण कर रहे हैं।

जितना बड़ा उनका व्यक्तित्व था उसके अनुरूप प्रतिमा भी होनी थी आने वाले समय में हम बड़ी प्रतिमा लगाने का प्रयास करेंगे। स्व श्यामलाल धुर्वे जी का जीवन प्रेरणा लेने योग्य है हम उन्हें शत शत नमन करते हैं। विधायक श्री पट्टा के उद्बोधन का स्थानीय ग्रामीणों ने भव्य करतल ध्वनि से अभिनन्दन किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री केदार कश्यप, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण व स्थानीय ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे