Thursday, March 5, 2026

कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया के नेतृत्व में 59 हितग्राहियों को मिलेगा सहायक उपकरण

सेवाजोहार (डिंडोरी):-  कलेक्टर  अंजू पवन भदोरिया के नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद पंचायत समनापुर एवं अमरपुर का संयुक्त दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजन परीक्षण एवं चिह्नांकन शिविर जनपद पंचायत समनापुर परिसर में आयोजित किया गया। शिविर में जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा परीक्षण करते हुए कुल 244 हितग्राहियों का पंजीयन विभिन्न योजनाओं के तहत किया गया। इनमें से 75 नवीन दिव्यांगजन को मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए, जबकि 59 दिव्यांग एवं वरिष्ठजन को उनकी आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण प्रदाय हेतु चिन्हांकित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित हितग्राहियों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श का लाभ भी प्रदान किया गया। साथ ही, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत 30 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में हितग्राहियों के लिए आवागमन हेतु वाहन व्यवस्था तथा भोजन की निःशुल्क सुविधा भी जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई।
मेडिकल बोर्ड की ओर से डा. अजय राज, डॉ. धनराज सिंह, डॉ. मिनी मोर्वे सहित उनकी टीम उपस्थित रही। वहीं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, जबलपुर से नरेंद्र कुमार एवं  गौरव कुमार अपनी टीम सहित शिविर में सम्मिलित हुए। जिले से रुचि विनोदिया (जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र), ब्रजमोहन भारतीया (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी), सरमन ठाकुर, अशोक झारिया सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं जनपद पंचायत समनापुर की टीम उपस्थित रही।
शिविर कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया के नेतृत्व में दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में जिले की एक महत्वपूर्ण पहल रही।
उक्त शिविर का आयोजन 29 अक्टूबर 2025 को जनपद पंचायत डिंडौरी व नगर परिषद डिंडौरी में आयोजित किया जाएगा। आप लोगों से अपील है कि शिविर में अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे