Thursday, March 5, 2026

मंडला के ऑक्सीजन उद्यानिकी को स्वयं से बचाने आगे आए राजनीतिक प्रतिनिधि समाजसेवी : डॉ अशोक मर्सकोले

कल उद्यानिकी को उजाड़ने का कार्यक्रम 11 ;30 बजे , बजाने वाले खुलकर आगे आये इस भूमिपूजन का विरोध करें!

पांच एकड़ हरी भरी भूमि को बचाने आगे आए नागरिक शहर के लिए ऑक्सीजन है
सेवाजोहार (मण्डला):- मंडला नगर के बीचों बीच वर्षों से स्थित उद्यानिकी विभाग की पांच एकड़ भूमि में लगे बड़े-बड़े और हरे-भरे फलदार वृक्षों को काटे जाने पर रोक लगाने के लिए अब सबको आगे आना होगा नहीं तो शहर का ऑक्सीजन नष्ट कर दिया जाएगा। उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग एवं कलेक्टर के नाम संयुक्त कलेक्टर ऋषभ जैन के हाथों ज्ञापन सौंपा है। सिविल लाइन क्षेत्र बंजर क्लब के बाजू में स्थित लगभग पांच एकड़ भूमि पर स्थापित शासकीय उद्यान मण्डला की भूमि में नवीन कलेक्ट्रेट भवन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय आदि निर्माण के लिए अधिकृत किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ होने की जनचर्चा जोरों पर चल रही है। जिस पर जन जीवन से जुड़ी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर रोक लगाने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई थी । दुनिया को पता है कि विज्ञान से सबकुछ बनाना और बढ़ाना संभव है, पर पेड़-पौधे से प्राप्त होने वाले लाभ और खासकर आक्सीजन बना पाना असंभव ही नहीं नामुमकिन भी है। इसके लिए हमको पेड़ पौधों को तैयार करने की आवश्यकता है न कि वर्षों पुराने पेड़ पौधों को काटकर खत्म कर देना। जाहिर है इस जिला मुख्यालय मण्डला के शासकीय उद्यान में अनेक प्रजातियों के फलदार वृक्ष, पौधे, मात्रवृक्ष वर्षों से और बहुतायत मात्रा में तैयार हैं। कुछ तो काफी पहले आरोपित किए गए थे।
साथ ही जिले के उद्यानिकी कृषकों को व उद्यानकी फसल से लगाव रखने वाले शहर वासियों को अनेक प्रजाति एवं उन्नत किस्म के पौधे भी यहां से उपलब्ध कराए जाते हैं। जिससे किसान अपने खेतों में रोपित कर आमदनी के साथ पर्यावरण को बढ़ाने में सहायक बनते हैं। इस गार्डन में जिले के कृषकों को एक्स्पोजर भ्रमण भी विभाग के द्वारा कराया जाता है। उद्यानिकी के क्षेत्र में लगाव रखने वाले किसानों को और अधिक सीखकर इस क्षेत्र में आमदनी करने का प्रशिक्षण भी यहां पर दिया जाता है। साथ ही पर्यावरण की दृष्टि से भी यह क्षेत्र खासकर प्रदूषित वातावरण से ग्रसित शहर वासियों के लिए अत्यंत लाभदायक है। इसको शहर के बीच में ही बनाये रखना नितांत आवश्यक है, यदि इस क्षेत्र को वृक्ष हीन करके नवीन भवनों का निर्माण कर दिया जाता है, तो सभी मातृवृक्ष एवं उत्पादित पौधे नष्ट होने की स्थिति में आ जाएंगे। जिससे तमाम तरह के नुकसान उन किसानों और शहरवासियों को होना स्वाभाविक है, जिनको इस उद्यानिकी से स्वच्छ पर्यावरण और मनचाहे किस्म के पौधों के साथ सीखने को भी मिलता है।

आप सभी मंडला हितैषी जनमानस से अपील की आप सभी उद्यानिकी मण्डला और मंडला के ऑक्सीजन को बचाने के लिए आगे आयें!!
कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ अशोक मार्ककओले ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर सभी से अपील की है कि कलेक्टर कार्यालय का भूमिपूजन उद्यानिकी विभाग में हे 11:30 बजे , मंडला का हित चाहने वाले निर्भीक होकर नेतृत्व करें! यहाँ आप स्वयं नेतृत्व करता हैं ,मंडला का हित सर्वोपरि चाहने वाले समय पर पहुंचकर नेतृत्व करें!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे