सेवाजोहार (डिंडोरी):- आज दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिंडोरी में बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ जुड़वा दिवस (Twins Day) मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रेवरेंट फादर सी.बी. जॉर्ज, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत तिलक समारोह से हुई, इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, केक कटिंग, और रैंप वॉक जैसे आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय परिसर उत्साह और उल्लास से भर उठा।
प्राचार्य रेवरेंट फादर सी.बी. जॉर्ज ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “वे माता-पिता वास्तव में भाग्यशाली हैं, जिन्हें जुड़वा संतान का वरदान प्राप्त हुआ है।”
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी जुड़वा विद्यार्थियों का सम्मान किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।