Thursday, March 5, 2026

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, दो अधिकारियों पर निलंबन की कार्यवाही के निर्देश

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने ली उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की समीक्षा बैठक

सेवाजोहार (डिंडौरी):- कलेक्टर  अंजू पवन भदौरिया ने उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की आज कलेक्ट्रेट सभगाकक्ष में समीक्षा बैठक ली जिसमें उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित शासकीय योजना फल पौध रोपण, पीएम कृषि सिंचाई योजना र्पोरटेबल सि्ंप्रकलर, सब्जी क्षेत्र विस्तार योजना, पीएम कृषि सिंचाई योजना ड्रिप, मसाला क्षेत्र विस्तार योजना, जैविक खेती, पुष्प क्षेत्र विस्तार योजना, बागवानी यंत्रीकरण, पीएम कृषि सिंचाई योजना माईक्रो स्प्रिंंकलर, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, उच्च मूल्य वाले सब्जी फसलों की खेती वन पटटाधारी कृषकों के लिए, संरक्षित खेती आदि योजनाओं की कार्यप्रगति की समीक्षा की। एवं जिन कर्मचारियों के द्वारा कार्य में लापरवाही की गई एंव वर्ष 2025-26 में लक्ष्य की तुलना में भौतिक प्रगति कम होने पर अनूप सिंह धुर्वे ग्रामिण उद्यानिकी विस्तार अधिकारी डिंडौरी,  पुरूषोत्तम उइके, कन्हैयालाल पटले विकासखंड अमरपुर, सीएल नागेश, एम एल गोहिया विकासखंड समनापुर,  मौसम मरकाम विकासखंड शहपुरा, मनोहर लाल हेडाउ,  विवेक कुमार मिश्रा विकासखंड मेंहदवानी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

इसी प्रकार  कुलदीप सिंह मरावी ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारी बजाग एवं  हरप्रसाद अहिरवार ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारी कंरजिया के द्वारा जिला स्तर पर आयोजित समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने एवं विभागीय गतिविधियों में लक्ष्य की तुलना में प्रगति शून्य होना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिण्डौरी एंव कलेक्टर की विभागीय समीक्षा बैठको में आय दिन अनुपस्थित रहने और अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने उद्यानिकी अधिकारी को निलंबन की फाइल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

साथ ही साथ कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग के स्वरोजगार संबंधी प्रकरण बैंको में प्रस्तुत किए गए जहां पर बैंक के द्वारा स्वीकृत कर दिए गए परंतु लंबे समय अंतराल तक बैंक द्वारा हितग्राही को राशि भुगतान नहीं कि गई और योजना से संबंधी मशीनरी उपकरण नही दिए गए जिस पर संबंधित बैंकर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उक्त बैठक में सीईओ जिला पंचायत  दिव्यांशु चौधरी, उद्यानिकी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे