सेवाजोहार (डिंडोरी):- दिनांक 04 नवम्बर 2025 को CWC एवं JJV समिति के संयुक्त तत्वावधान में मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिंडौरी में पोक्सो एक्ट के अंतर्गत चाइल्ड अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य रेवरेंट फादर सी. बी. जॉर्ज, उप प्राचार्य फौजिया यासीनी, समस्त शिक्षकगण तथा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी उपस्थित रहे। समिति की ओर से कोमल चावला, नारायण यादव, सुषमा डोंगरे एवं पूजा टेकाम विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, पुष्प एवं तिलक समारोह के साथ किया गया। तत्पश्चात समिति के सदस्यों ने पोक्सो अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को बच्चों के अधिकार, सुरक्षा एवं जागरूकता के विषय में अवगत कराया।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत जानकारीपूर्ण एवं लाभदायक सिद्ध हुआ। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर अनेक नई बातें सीखीं और आत्मसुरक्षा के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया।
अंत में विद्यालय के प्राचार्य रेवरेंट फादर सी. बी. जॉर्ज ने समिति के सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि —
“आप सभी इसी प्रकार समाज, नगर एवं विद्यार्थियों को जागरूक करते रहें — यही सच्ची सेवा है।”