Saturday, November 8, 2025

मतदाता पुनरीक्षण अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि को मुस्तैदी से जुटना है – चमरू सिंह नेताम

सेवाजोहार(डिंडोरी):- भारतीय जनता पार्टी के मंडल डिण्डोरी की मतदाता पुनरीक्षण अभियान की बैठक का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय डिंडोरी में किया गया जिसमें सभी मंचासीन अतिथियों में प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि को अभियान में मुस्तैदी से जुटना है और हर गांव, हर घर, हर व्यक्ति तक पहुंचकर सभी पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाना है। कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से छूटे न और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में रहे न, इसी संकल्प की सिद्धि के लिए सबको अभियान में प्रभावी रूप से सम्मिलित होना है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान सबसे महत्वपूर्ण अभियान है। मतदाता पुनरीक्षण में एक भी पात्र सूची में न छूटने पाएं इसका पूरा ध्यान रखना है तथा बोगस मतदाता के नाम सूची में शामिल न हो सके इसको भी सुनिश्चित करना है। बीएलए-1 का काम विधानसभा के बीएलए-2 से सम्पर्क बनाने तथा उनके काम में सहयोग करने का है।
मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य ने संबोधित करते हुए कहा कि बीएलए-2 चुनाव आयोग की ओर भाजपा का अधिकृत प्रतिनिधि होगा। इसलिए बीएलए-2 का चयन बहुत गंभीरता और सतर्कता से करना होगा। मतदाता पुनरीक्षण से प्रमाणिकता बढेगी। प्रत्येक पात्र व्यक्ति मतदाता बनेगा और अपात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से बाहर होगें।
बैठक में जिला मंत्री सपना जैन पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सरस वरिष्ठ नेता राकेश सिंन्हारे जिला पंचायत सदस्य हीरा परस्ते, वीरेंद्र बिहारी शुक्ला,भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष अविनाश छाबड़ा मंडल महामंत्री भागीरथ उरैती, तरुण ठाकुर मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण बर्मन हरिहर पाराशर शांतनु पाठक बोधराम सरैया, कुंवारिया मरावी, रजनी श्रीवास मंडल मंत्री यशवंत तोमर दीपिका भारद्वाज धर्मेंद्र जैतवार, मंडल मीडिया प्रभारी अमित बर्मन पार्षद रजनीश राय रितेश जैन गोवर्धन सरैया, शत्रुघ्न पाराशर, हिम्मत सिंह दुर्गेश बिलगर शिवदयाल इटोरिया कोमल सिंह कुसुम विक्रम सिंह परस्ती अशोक कुमार रंजन कुमार चैन सिंह मरावी रामदास बघेल अमर दास धारवे सतीश कुमार साहू कामता दास गवले संतोष कुमार चंदेल जयसिंह पत्ता धनीराम धुर्वे हरी लाल मरावी परमात्मा यादव अतुल कुमार घनश्याम बिलगर कोमल प्रसाद यादव शाहिद बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे