Saturday, November 8, 2025

डिंडोरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित हुए अमन पाठक

सेवाजोहार ( डिंडोरी):- मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस में प्रदेश स्तर से लेकर के ब्लॉक स्तर संगठनात्मक चुनाव संपन्न हुए। दिनांक 18/4/2025 को मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव प्रदेश स्तर पर प्रारम्भ किया गया और लगभग छह माह लंबी प्रक्रिया के बाद युवा कांग्रेस की नई टीम का निर्वाचन चुनाव के माध्यम से किया गया।। चुनाव की घोषणा जिला चुनाव अधिकारी चयन, नामांकन, स्कूटनी, सदस्यता के उपरांत चुनाव द्वारा दिनांक 2/11/2025 को मध्यप्रदेश संगठनात्मक चुनाव के नतीजों को घोषित किया गया। जिसमें डिंडोरी जिले से अमन पाठक सर्वाधिक मत प्राप्त कर जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए।


डिंडोरी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए 4 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी की थी। जिसमें अमन पाठक अध्यक्ष, राजेश मरावी जिला उपाध्यक्ष, रोशन पन्द्राम जिला उपाध्यक्ष, सोमपाल मशराम जिला सचिव पद पर निर्वाचित हुए।

एक महीने चली सदस्यता के उपरांत के उपरांत डिंडोरी जिले में लगभग 6000 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सदस्यता की with Iyc मोबाइल एप के माध्यम से की गई। मोबाइल ऐप के माध्यम से ही सदस्यों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष से लेकर ब्लॉक अध्यक्ष तक 6 महत्वपूर्ण पदों पर वोट डाला गया। जिसमें सर्वाधिक मत प्राप्त करते हुए अमन पाठक जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए।। विधानसभा अध्यक्ष पद शनि साहू एवं उपाध्यक्ष पद पर वैभव कृष्ण परस्ते निर्वाचित हुए।

डिंडोरी की भांति मध्य प्रदेश के हर एक जिले में युवा कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसके तहत जबलपुर विधायक (पूर्व मंत्री) लखन घनघोरिया के सुपुत्र यश घनघोरिया प्रदेश में सर्वाधिक मत प्राप्त कर प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। अमन पाठक के जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। डिंडोरी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विधायक ओमकार सिंह मरकाम, राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक भूपेंद्र मरावी, पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह (जीतू ठाकुर), समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण, महिला कांग्रेस एनएचयूआई एवं समरस युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को बधाईयाँ प्रेषित करी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे