सेवाजोहार (डिंडोरी):- नगर के परिवहन कार्यालय के सामने स्थित पीएम केंद्रीय विद्यालय डिंडोरी में वार्षिक शैक्षिक पर्यवेक्षण केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर संभाग, जबलपुर के सहायक आयुक्त श्री हीरालाल जी के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ संपन्न हुआ।
विद्यालय प्राचार्य सुनील कुमार सोनी ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की नियमावली के अनुसार प्रत्येक वर्ष केंद्रीय विद्यालय का वार्षिक शैक्षिक पर्यवेक्षण होता है जिसमें विद्यालय की शैक्षणिक, रचनात्मक अधिगम क्रियाकलाप, खेलकूद, परीक्षा परिणाम, चित्रकला, संगीत कला, योग, शारीरिक व्यायाम, कार्यानुभव कलाएं, पुस्तकालय इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों का केंद्रीय विद्यालय के उच्चतम अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाता है।
आज दिनांक 07.11.2025 को केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर संभाग जबलपुर के सहायक आयुक्त महोदय ने ने विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के प्राचार्य के साथ पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय डिंडोरी का वार्षिक निरीक्षण किया।
केंद्रीय विद्यालय संगठन जबलपुर संभाग जबलपुर के सहायक आयुक्त श्री हीरालाल केंद्रीय दर्शन में है तथा विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य के समूह द्वारा वार्षिक पर्यवेक्षक पूरा किया गया।
वार्षिक शैक्षिक पर्यवेक्षण दल में रतन कुमार प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय अमरकंटक , प्रवीण नायडू प्राचार्य टी एफ आर आई जबलपुर, देवेंद्र तिवारी केंद्रीय विद्यालय,अनूपपुर, रूप सिंह, संतोष कुमार प्रसाद प्रभारी प्राचार्य मलाणजखंड , वीरेंद्र साहू मुख्य अध्यापक केंद्रीय विद्यालय एसईसीएल नौरोजाबाद पर्यवेक्षण टीम में शामिल रहें
सहायक आयुक्त हीरालाल ने पारितोषिक वह प्रमाण पत्र देकर खेल कूद में भागीदारी निभाने वाले विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया।