जिला एवं सत्र न्यायाधीश शशिकांता वैश्य की रही गरिमामय उपस्थिति
सेवाजोहार (डिंडोरी):- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार मीडिएशन जागरूकता का कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक जिला में आयोजित किया गया। मीडिएशन जागरूकता कार्यक्रम को लेकर अधिवक्ता संघ शहपुरा में जिला सत्र एवं प्रधान न्यायाधीश शशिकांता वैश्य का आगमन हुआ। इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय शहपुरा के न्यायाधीश कर्नल सिंह श्याम एवं न्यायाधीश दिलीप पाटिल एवं अधिवक्ता संघ शहपुरा के अध्यक्ष अधिवक्ता दयाराम साहू ने स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता गोपाल गुप्ता ने किया जिसमें सभी अधिवक्तागणों का परिचय हुआ तत्पश्चात अधिवक्ता संघ शहपुरा के अध्यक्ष दयाराम साहू ने शहपुरा न्यायालय में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के खंडपीठ के सृजन हेतु बात रखी ।
प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश ने भी जिला डिण्डौरी को प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कहा और सभी अधिवक्ताओ को नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरण निराकरण करवाने की बात की । कार्यक्रम के समापन में न्यायाधीश कर्नल सिंह श्याम ने माननीय प्रधान न्यायाधीश का आभार व्यक्त किए।