Thursday, March 5, 2026

न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन

विद्यालय मदर टेरेसा स्कूल ने मारी बाजी

सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिला कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डिंडौरी के न्यायधीश  आशीष कुमार केशरवानी  के मार्गदर्शन से जिले में दिनांक 3/11/2025 से 9/11/2025 तक न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया था जिसके अंतर्गत पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जिले के 4 विद्यालय शामिल थे एवं मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने बाजी मार अपने विद्यालय,शिक्षक एवं माता पिता का नाम रोशन किया है।
विद्यालय से कक्षा 8 वीं की स्मिता आनंद प्रथम पुरस्कार विजेता है एवं द्वितीय पुरस्कार कक्षा 9 वीं की रिद्धि ताम्रकार को मिला है।

पूरा विद्यालय खुशी से झूम उठा एवं विद्यालय के प्राचार्य रेवरेंट फादर सीबी जॉर्ज एवं शिक्षको ने पूरे विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों के माता पिता एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे