Thursday, October 1, 2026

मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई गांधी जयंती

विद्यार्थियों ने भाषण, कविताओं और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से याद किए महात्मा गांधी के आदर्श

सेवाजोहार (डिंडोरी):-  मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिंडौरी में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महात्मा गांधी के जीवन, उनके संघर्ष तथा सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को स्मरण किया। विद्यार्थियों ने गांधीजी के विचारों एवं आदर्शों पर आधारित भाषण, कविताएं और विभिन्न गतिविधियां प्रस्तुत कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

विद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और अनुशासन जैसे मूल्यों को दैनिक जीवन में अपनाकर विद्यार्थी समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे