विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने ग्रामीणों से संवाद कर सुनी समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश
सेवाजोहार (डिंडोरी/शहपुरा):– जिले के शहपुरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने ग्राम पंचायत भाखा के पोषक ग्राम चौरा में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन, डुंगरिया में 2 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रंगमंच, ग्राम पंचायत रामगढ़ के पोषक ग्राम बिजौरी में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन तथा ग्राम पंचायत खरगहना में 2 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार होगा और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा शिक्षा, सड़क एवं सामुदायिक अधोसंरचना के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य गांवों में आवश्यक सुविधाओं को मजबूत करना और आमजन के जीवन को अधिक सुगम बनाना है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं एवं सुझावों की जानकारी ली तथा ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत प्रकरणों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कार्यक्रम में महामंत्री श्री बद्री प्रसाद साहू, जिला पंचायत सदस्य प्रीतम सिंह मरावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष हन्नू सिंह पट्टा, आकाश नामदेव, जनपद सदस्य कांति धुर्वे, रामकुमार बनवासी, सरपंच वंदना ठाकुर, सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।