सेवाजोहार (डिंडौरी) : अपर कलेक्टर जे.पी. यादव द्वारा आज ग्राम पंचायत मानिकपुर में मतदान केंद्र क्रमांक 92 से 100 तक के बी.एल.ओ. को गणना पत्रक भरने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने मोबाइल के माध्यम से गणना पत्रक भरने की विधि को समझाया तथा मौके पर ही बी.एल.ओ. को व्यावहारिक अभ्यास कराकर प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान यादव ने बी.एल.ओ. को निर्देश दिए कि निर्वाचन कार्यों में सटीकता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि आगामी निर्वाचन की तैयारियाँ सुचारू रूप से पूर्ण की जा सकें।