सेवाजोहर (डिंडोरी):- हर वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता हैं ठीक उसी प्रकार इस वर्ष भी विद्यालय मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल डिंडौरी में बड़े हर्षोल्लास के साथ बाल दिवस मनाया जिसमें विद्यालय के प्राचार्य रेवरेंट फादर सीबी जॉर्ज, उप प्राचार्य फौजिया यासीनी, समस्त शिक्षकगण एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।
आज के इस शुभ अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम शामिल थे जैसे फैंसी ड्रेस,नृत्य,नाटक एवं अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित किया गया।
इस शुभ अवसर पर जिले के न्यायाधीश आशीष कुमार केशरवानी पधारकर विद्यार्थियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी एवं कक्षा नर्सरी से बारवींह के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया एवं विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिए की जीवन में कैसे आगे बढ़ कर एक अच्छा देशवासी बनना है।
अंत में विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण हमारे जिले के न्यायाधीश जी को धन्यवाद कहते हुए कहे कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कराते रहे जिससे विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ता और भी बढ़े।