Thursday, March 5, 2026

बिहार के जन-जन की ऐतिहासिक जीत है : अवध राज बिलैया

सेवाजोहार (डिंडोरी):- बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत से भाजपाईयों में जबरदस्त उत्साह है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशियों का इजहार किया। देश सहित मध्य प्रदेश मे भी बिहार में एनडीए सरकार बनने की खुशी में लोगों ने जमकर पटाखे जलाए। वही भारतीय जनता पार्टी डिंडोरी के ऊर्जावान नेता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष  अवध राज बिलैया ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सुशासन बाबू नीतीश कुमार पर बिहार की जनता के विश्वास के चलते हुई बंपर वोटिंग ने मतदान के दिन ही जीत की पटकथा लिख दी थी। अवध राज बिलैया ने कहा कि जीत से साबित हो गया कि बिहार की जनता जंगलराज को नहीं लौटने देगी। वहां कानून व्यवस्था के राज को महिलाओं के साथ ही सभी वर्गों का समर्थन मिला है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के भरोसे ने इस जनादेश को और सशक्त बनाया अब रफ्तार और तेज होगी, बिहार और मज़बूत बनेगा।

अवध राज बिलैया ने कहा की भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद  वीडी शर्मा जी के नेतृत्व में बेगुसराय की 19 सीटों पर एनडीए को प्रचंड बहुमत जीत हासिल हुई है। इसी कड़ी में भाजपा डिंडोरी के पूर्व जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया ने खरगिया लोकसभा के क्षेत्र के विधानसभा परवत्ता में एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल शौर्य के पक्ष में प्रचार करते हुए कड़ी रणनीतियों के साथ मतदान केन्द्रों तक पहुंच कर बूथों को सशक्त करने का काम किया जिसका नतीजा यह हुआ कि एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल शौर्य ने लंबी बढ़त के साथ तीस हज़ार से अधिक मतों से विजय हासिल की एवं बाढ़ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सियाराम सिंह ने 24813 मतों से जीत दर्ज की। अवध राज बिलैया पूर्व में भी डिंडोरी विधानसभा में कभी नहीं जीतने वाली सीट को भी लोकसभा चुनाव में विजय हासिल कर अपना परचम लहराया था।
अवधराज बिलैया ने बिहार में NDA की प्रचंड विजय पर राज्य की जनता और सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर में भाजपा डिंडोरी के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र दुबे, वीरेंद्र बिहारी शुक्ला,पार्षद रीतेश जैन,संदीप कांसकार,डिम्पल दीक्षित, प्रदीप द्विवेदी,राजेन्द्र बर्मन,राजेंद्र कुशराम, अविनाश सिंह सैनी,शैलेन्द्र ठाकुर, शान्तनु पाठक प्रवीण बर्मन,कान्हा शर्मा, नामदेव एवं कार्यकर्तागण ने अवध राज बिलैया को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे