सेवाजोहार (डिंडोरी):- बिहार चुनाव के परिणाम एनडीए की जीत पर खुशी जाहिर कर आतिशबाजी एवं मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई शुभकामनाएं दी गई।डिंडोरी जिला के ब्लॉक मुख्यालय अमरपुर में आज बिहार जीत पर भव्य जश्न का आयोजन किया गया जिसमें मण्डल अध्यक्ष आकाश नामदेव ने कांग्रेस की ढंग से बखिया उधेड़ी और कहा भारत देश से अब कांग्रेस समाप्ति की ओर अग्रसर है । वही भाजपा और एनडीए देश मे हर जगह बहुमत में बरकरार है ये साफ संदेश है कांग्रेस के लिए की अब देश मे कांग्रेस की कोई जरूरत नही ,देश की जनता ने हर क्षेत्र से कांग्रेस का सफाया किया है और आगे भी कांग्रेस को हराने और कांग्रेस का सफाया करने जनता ने कमर कस कर रखी है। आज ब्लॉक मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वेहद आतिशबाजी की सभी को मिठाई खिला कर बधाई शुभकामनाएं दी गई
इस कार्यक्रम में भाजपा मण्डल के विरिष्ठ नेता अनिल मिश्रा, तीरथ मूलचंदानी ,मालति तिवारी ,राजेश कछवाहा ,माखन साहू, अमरपुर सरपंच रामनाथ उद्दे, रामकुमार वनबासी, रितेश उसराठे ,जय राजपूत ,गुलाब सिंह ठाकुर ,साहब लाल पुशाम, छवि दास मोहन धुर्वे आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे