Friday, November 21, 2025

धीरेन्द्र शास्त्री के सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा को डिंडोरी में मिला जनसमर्थन

15 किलोमीटर दूर पैदल चलकर ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का मां नर्मदा जल से किया जलाभिषेक

सेवाजोहार (डिंडोरी):- दिल्ली से वृंदावन तक बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा संचालित सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा के समर्थन में डिण्डौरी में रविवार को विशाल और भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग मां नर्मदा तट पर एकत्रित हुए।

पदयात्रा का शुभारंभ मां नर्मदा तट, डेम घाट, डिण्डौरी से हुआ। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यात्रा को रवाना किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं का बड़ा समूह 15 किलोमीटर का लंबा पैदल सफर तय करते हुए ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर, कुकर्रामठ की ओर बढ़ा। यात्रा के दौरान भक्तों ने जयघोष करते हुए सनातन धर्म, संस्कृति और एकता का संदेश दिया।
कुकर्रामठ पहुंचकर पदयात्रियों ने नर्मदा जल से भगवान ऋणमुक्तेश्वर महादेव का भव्य जलाभिषेक किया, जिसके बाद पूरा परिसर धार्मिक रंग में रंग गया।

इस पदयात्रा में अखिल विश्व सत्य सनातन संघ, मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष सोहन लाल साहू तथा आज़ाद अध्यापक शिक्षक संघ डिण्डौरी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र दीक्षित सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक और शिक्षकीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने फूल-मालाओं से पदयात्रियों का गरमजोशी से स्वागत किया।

डांड़ बिछिया पहुंचने पर परिक्रमा वासी धर्मशाला में ग्रामीणों द्वारा सभी पदयात्रियों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई, जहां श्रद्धालुओं ने सामूहिक भोज के साथ आध्यात्मिक संवाद भी किया। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन और जयघोषों ने वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा।

लगभग 15 किलोमीटर की इस कठिन पदयात्रा में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालुओं ने धार्मिक उत्साह, आपसी एकता और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का संदेश दिया। पूरे दिन डिण्डौरी और आस-पास के क्षेत्रों में आध्यात्मिक माहौल बना रहा और पदयात्रा जिले में चर्चा का प्रमुख विषय बनी रही।
भागवत यादव शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता,आरपी तिवारी प्रोग्रेसिव पेंशनर संघ,अजय मरावी,अतुल जैन सामाजिक कार्यकर्ता,नर्मदा प्रसाद मास्टर ट्रेनर आनंद विभाग,साक्षी साहू, निशा साहू,अर्चना साहू,संतोषी साहू,देवेंद्र दीक्षित जिलाध्यक्ष आज़ाद अध्यापक शिक्षक संघ, भीमशंकर साहू, राष्ट्रीय हिन्दू सेना जिला संगठन मंत्री नरेश साहू, भारतीय किसान संघ जिला मंत्री निर्मल कुमार साहू, टूमलाल साहू कंचनपुर, मुकेश तिवारी छुट्टू महाराज बांकी, चैतन्य साहू, शारदा नामदेव , ईश्वर साहू, ओमकारा दल संस्थापक व अध्यक्ष शिवम साहू, एडवोकेट विनय झारिया, भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सोनवानी सहित अनेक साधु-संत और सनातनी सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे