Thursday, March 5, 2026

मदर टेरेसा विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी और बाल मेले का आयोजन

सेवाजोहार (डिंडोरी):- शनिवार को विद्यालय मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल डिंडोरी में विज्ञान प्रदर्शनी और बाल मेले का आयोजन किया गया ,जिसमें सतीश द्विवेदी एसडीओपी डिंडौरी, सुनील कुमार सोनी प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय, राम विशाल मिथलेश प्राचार्य कन्या शिक्षा परिसर , जितेंद्र कुमार दीक्षित उत्कृष्ट विद्यालय, विद्यालय के प्राचार्य रेवरेंट फादर सीबी जॉर्ज,उप प्राचार्य फौजिया यासीनी ,पी टी ए सदस्य,शाला प्रबंधन समिति के सदस्य ,शिक्षकगण ,अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस मनमोहक कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि सतीश द्विवेदी एवं समस्त अतिथियों का स्वागत तिलक वंदन एवं बैच लगाकर किया गया एवं साथ ही साथ सभी अतिथियों ने दीप प्रजावलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। विद्यार्थियों ने रंग बिरंगे पोषाक पहनकर बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति दी जिसमे सभी देशों की झलकियां लोक नृत्य में शामिल दिखाई दी जैसे राजस्थानी ,पंजाबी,भांगड़ा ,आसामी,संबलपुरी ,आदिवासी, छत्तीसगढ़ी ,बॉलीवुड ,कव्वाली ,ऑर्केस्ट्रा,पर्यावरण को महत्व देते हुए कुछ नाटक एवं प्लास्टिक की रोक थाम जैसे नाटकों की प्रस्तुति दी।

इस दौरान स्टाल लगाए गए जिसमें डोसा,इडली, बड़े,मोमोज, चाइनीज , पाव भाजी,स्वीट कॉर्न,चिप्स चाट ,रसगुल्ले, रबड़ी,चिप्स,कुरकुरे,मैगी ,पास्ता एवं कुछ अन्य स्टाल भी लगाई गई साथ ही साथ विद्यार्थियों ने लकी ड्रा एवं पुस्तक भंडार जैसे अन्य स्टाल लगाए गए। आयोजन में पहुंचे छात्र छात्राओं के पालकों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हर साल इसी तरह से आयोजन होते रहे और विद्यार्थी अपनी रचनात्मक ,व्यावहारिक शिक्षा ,आलोचनात्मक सोच को जाने ,समझे और सीखे।

ठीक इसी प्रकार विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाए जैसे सोलर प्लांट,वाटर साइकिल,चंद्रयान ,ATM मशीन,स्मार्ट सिटी,एवं अन्य ओर भी मॉडल बनाए इसमें शिक्षकों की बहुत मेहनत थी कि उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया और उनको उनके प्रतिभा को आगे बढ़ाने का एक अवसर प्राप्त हुआ।
विद्यालय के शिक्षकों का कहना था कि हमारे विद्यालय के प्राचार्य रेवरेंट फादर सीबी जॉर्ज के द्वारा दिए गए मार्गदर्शन पर हम सब एकजुट होकर काम करते है एवं हमारे प्राचार्य के कारण ही आज हम इतने अच्छे अच्छे कार्यक्रम को आयोजित कर पा रहे है अगर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद न होता तो आज हम कार्यक्रम संपन्न नहीं करा पाते । हम समस्त स्टाफ हमारे प्राचार्य रेवरेंट फादर सीबी जॉर्ज को तहे दिल से शुक्रिया अदा करते है।

माता पिता एवं अवभिभाको का कहना था……..
डिंडौरी शहर के इस नामी विद्यालय ने शहर में धूम एवं हलचल मचा दी आज के इस शानदार कार्यक्रम का आयोजन कर….
“मैंने जीवन में ऐसा कार्यक्रम पहली बार देखा वही इतना व्यवस्थित कार्यक्रम का आयोजन किया गया और मुझे गर्व है कि मेरा बालक इस विद्यालय में अध्ययन कर रहा है और कक्षा 12 वीं तक करेगा”- फरहत परवीन

“मदर टेरेसा के प्राचार्य एवं टीम को मैं धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करती हूं कि विद्यार्थियों को इतना अच्छा मंच प्रदान किया ” -अनीता कौशल

“बहुत ही शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस छोटे शहर में और इससे हमारे विद्यार्थियों का सभी प्रकार से विकास होता है मैं और मेरे बच्चे बहुत खुश है इस विद्यालय से” -दीपक चौकसे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे