Thursday, March 5, 2026

डिंडोरी कलेक्टर के सख़्त निर्देश के बाद RTO कार्यालय में संपन्न हुई बस ऑपरेटरों की बैठक

कागजात की वैधता, किराया सूची और सुरक्षित संचालन पर दिए गए कड़े निर्देश

सेवाजोहार (डिंडौरी) : कलेक्टर  अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी की अध्यक्षता में आज RTO कार्यालय में सभी बस ऑपरेटरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बस संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए।

अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी बस ऑपरेटर अपनी बसों में फिटनेस, परमिट, बीमा सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों को वैध एवं अद्यतित रखें। इसके साथ ही किराया सूची एवं दस्तावेजों की वैधता की जानकारी बसों में चस्पा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए किराया 10 रुपए निर्धारित करने को कहा गया। इसके अलावा सभी बस ऑपरेटरों को ओवर स्पीड तथा ओवरलोडिंग से सख्ती से परहेज़ करने और यातायात नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला परिवहन अधिकारी ने चेतावनी दी कि निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वही शाम होते ही नगर और ग्रामीण इलाकों में बगैर परमिट और कागजात के चल रहे सवारी वाहनों की चैकिंग RTO विभाग ने पुलिस के साथ शुरू की,जिसके बाद से बिना दस्तावेज के सवारी वाहन दौड़ाने वाले में हड़कंप मंच गया। कलेक्टर की सख़्ती का असर RTO विभाग में देखने को मिला हैं। विभाग के अधिकारी ने कहा कि इसी तरह से कड़ाई के साथ अब नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कारवाई की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे