Thursday, March 5, 2026

तहसीलदार ने धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर के निर्देशन पर खरीदी व्यवस्था का लिया जायजा

सेवाजोहार (कलेक्टर):–  कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में शहपुरा तहसीलदार  सुन्दर लाल यादव ने ग्राम मानिकपुर और ग्राम बरगांव स्थित धान खरीदी उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीदी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली और किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को जाना।
तहसीलदार ने उपस्थित अधिकारियों और उपार्जन केंद्र स्टाफ को निर्देशित किया कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, तौल क्रम और खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुचारू रहे। उन्होंने स्टॉक, व्यवस्था, मशीनों की कार्यप्रणाली तथा सुरक्षा इंतजामों का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पटवारी  आनंद डेहरिया, लेम्पस मैनेजर  राजेश साहू, उपार्जन केंद्र प्रभारी  रामानंद साहू सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कृषक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे