Thursday, March 5, 2026

मदर टेरेसा स्कूल में आयोजित हुआ ब्लूम कैप ओलंपियाड परीक्षा

सेवाजोहार (डिंडोरी):- प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली ब्लूम कैप ओलंपियाड परीक्षा इस वर्ष भी विद्यालय मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिंडौरी में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में कक्षा पहली से लेकर कक्षा बारहवीं तक के लगभग 200 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व विद्यालय के प्राचार्य रेवरेंट फादर सी. बी. जॉर्ज ने सभी विद्यार्थियों के लिए प्रार्थना की और उन्हें भरपूर आशीर्वाद प्रदान किया। प्राचार्य द्वारा दिए गए उत्साहवर्धक शब्दों से विद्यार्थियों के मनोबल और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिली।

प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लूम कैप ओलंपियाड एक महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा है, जिसका उद्देश्य स्कूली छात्रों की विज्ञान, गणित, अंग्रेजी तथा अन्य विषयों में दक्षता का मूल्यांकन करना है। यह परीक्षा न केवल छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, भाषाई दक्षता व तार्किक सोच को विकसित करती है, बल्कि उन्हें भविष्य की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार करती है।

विद्यार्थियों के विचार

विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अत्यंत लाभदायक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जहाँ उन्हें भविष्य की सभी प्रकार की परीक्षाओं के लिए सक्षम बनाया जा रहा है।

“हम सभी अपने प्राचार्य रेवरेंट फादर सी. बी. जॉर्ज तथा हमारे मेहनती और समर्पित शिक्षकों का तहेदिल से धन्यवाद करते हैं। आज हम जो भी हैं, वह हमारे शिक्षकों के परिश्रम और मार्गदर्शन का परिणाम है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे