(पुरुस्कार पाकर खिल उठे दिव्यांग बच्चों के चेहरे)
सेवाजोहार (डिंडोरी):- विश्व दिव्यांग दिवस पर जिले के बजाग में विकासखण्ड स्तरीय शिविर का आयोजन जनपद शिक्षा केन्द्र परिसर में किया गया। जिसमें विकासखण्ड बजाग से विभिन्न शालाओं से कक्षा 1 से 8 वीं तक के दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। जिसका मुख्य उद्देश्य यह था कि इन बच्चों को भी समान्य बच्चों के तरह ही मुख्य धारा में जोडना। इसी क्रम में दिव्यांग बच्चों के द्वारा चित्रकला, रंगोली, कुर्सी दौड, गायन, नृत्य, दौड आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी दिव्यांग बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता उपरान्त बच्चों को टिफिन का सेट, पानी बॉटल, पेन, कम्पास पुरुस्कार वितरण किया गया तथा दिव्यांग बच्चों तथा अभिभावकों एवं साथ में आये शिक्षकों को लंच के पैकेट दिये गये। विकासखण्ड स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित 10 दिव्यांग बच्चों को दिनांक 03/12/2025 को जिला स्तर के कार्यक्रम में भाग लेंगे कार्यक्रम में बी.आर.सी. ब्रजभान सिंह गौतम, बी.ए.सी. संजय जैन, बलवन्त साहू, दीपेन्द्र चौहान, अरूण चौधरी, एम.आर.सी. मुकेश झारिया, जनशिक्षक विनोद साहू, सुखसेन मरावी, गुलेन्द्र हरिनखेड़े, रामू लाल सोनी, महेन्द्र मॉनिकपुरी एम.आई.एस.को. नीलेश धूरिया, कंम्प्यूटर ऑपरेटर हेमन्त पाठक व भृत्य अरूण श्रीवास जनपद शिक्षा केन्द्र बजाग एवं विभिन्न शालाओं से आये शिक्षक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन बी.आर.सी ब्रजभान सिंह के उद्बोधन उपरान्त किया।