पूर्व पीएम स्व अटल जी के विचारों, राष्ट्रनिष्ठा व सुशासन को जनता तक पहुंचाएं – फग्गनसिंह कुलस्ते
सेवाजोहार(डिंडोरी):- मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव की सरकार के स्वर्णिम दो साल पूर्ण होने पर जिला कार्यालय डिण्डौरी मे विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि के रूप मे पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, एस.आई.आर. जिला प्रभारी रानू तिवारी की गरिमामई उपस्थिति एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम के अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। सभी मंचासीन अतिथियों के द्वारा भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तेलीय चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्वागत भाषण में भाजपा जिलाध्यक्ष चमरूसिंह नेताम ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि निश्चित ही आज डिण्डौरी जिला विकास की ओर दो वर्षों में उनरोत्तर शिखर पर अग्रसर हो रहा है इसके लिए पार्टी के एक एक कार्यकर्ता सभी देव तुल्य जनता जनार्दन का सादर आभार प्रकट करता हूं कि आप सभी इस दो साल बेमिसाल में उपस्थित होकर विकास रूपी कार्यों को सुना एवं उन्होंने आने वाले समय में अटल जन्मदिन, बालदिवस एवं विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते ने अपने उद्बोधन मे कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के कृतित्व व व्यक्तित्व को जनता तक पहुंचाने के लिए मध्यप्रदेश सहित देश की सभी विधानसभाओं में सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इन सम्मेलनों के जरिए अटल जी के कृतित्व, व्यक्तित्व, विचारों, राष्ट्रनिष्ठा व सुशासन को जनता तक तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को यह बताएं कि श्रद्धेय अटल जी ने देश को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाया है। तमाम विदेशी बंदिशों के बादजूद श्रद्धेय अटल जी ने राष्ट्र प्रथम की भावना पर कार्य करते हुए परमाणु परीक्षण कराया। परमाणु परीक्षण के बाद कुछ देशों द्वारा भारत पर प्रतिबंध लगाने की बात भी सामने आई, लेकिन वे अटल इरादों के साथ भारत को विकास के रास्ते पर ले जाने का कार्य करते रहे। देश के विकास के लिए दिए गए अतुलनीय योगदान की वजह से देश की जनता उनको अपने दिलों में बसाती है।
जनजातीय सशक्तिकरण की नींव श्रद्धेय अटल जी ने रखीं
देश की आजादी के आंदोलन में कई जनजातीय नायकों ने अपने शौर्य और पराक्रम से अंग्रेजों को परास्त किया। जंगलों में जनजातीय समुदाय की वजह से अंग्रेज कमजोर पड़े, लेकिन आजादी के बाद जनजातीय समाज के नायकों के पराक्रम को देश के सामने नहीं लाया गया। श्रद्धेय अटल जी जब प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने देश भर के जनजातीय समाज के सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार में जनजातीय कार्य मंत्रालय का गठन किया। इसके बाद ‘एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय’ की शुरुआत हुई, जिसके तहत जनजातीय बच्चों को मुफ्त शिक्षा, भोजन, वस्त्र और आवास प्रदान किए जाते हैं। जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने के लिए जनजातीय संग्रहालय भी बनवाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए मोटे अनाज (मिलेट्स) को प्रोत्साहित कर जनजातीय क्षेत्रों में बढ़ावा दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में जनजातीय समुदाय को गरिमा, अवसर और पहचान दिलाने का कार्य किया जा रहा है। इन कार्यों की शुरूआत भी श्रद्धेय अटल जी के कार्यकाल से हुई थी।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व विधायक ओमप्रकाश सिंह धुर्वे ने कहा कि म.प्र. सरकार मे डाॅ. मोहन यादव के सफल दो वर्ष मे मध्य प्रदेश के अन्नदाताओं का सर्वांगीण विकास और खुशहाली के लिए नलकूप खनन योजना राष्ट्रीय बायोगैस योजना, कृषि शक्ति योजना, कृषि यंत्रीकरण को प्रोत्साहन योजना मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना मुख्यमंत्री कृषक फसल उपार्जन योजना अन्नपूर्णा योजना मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजना का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। भाजपा के सम्मानित कार्यकर्ताओं के सहयोग से हमने स्वदेशी अभियान आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान महिलाओं का सशक्तिकरण युवा सशक्तिकरण ैप्त् में प्रदेश स्तर पर हम अग्रणी है। इसके लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री डाक्टर मोहन यादव, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं भाजपा संगठन के सभी लोगों के अतुलनीय सहयोग के लिए सादर आभार प्रकट करता हूं। जबलपुर ग्रामीण के पूर्व जिलाध्यक्ष रानू तिवारी ने उनका पूरा जीवन सुचिता से परिपूर्ण रहा है। वे जनसंघ के प्रमुख सदस्य रहे और जब भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ, तब उसके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। श्रद्धेय अटल जी ने राजनीतिक सुचिता के जो आदर्श मानदंड स्थापित किए हैं, पार्टी कार्यकर्ता आज भी उन्हीं मानदंडों का पालन कर रहे हैं। श्रद्धेय अटल जी जब प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने ग्रामीण भारत में सड़कों का जाल बिछाने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना बनाई। इस योजना के तहत देश के सुदूर क्षेत्रों में स्थित गांवों, मजरों-टोलों और जनजातीय बस्तियों तक पक्की सड़कें पहुंचाई गईं। हर व्यक्ति तक पीने के शुद्ध पानी की उपलब्धता हो, इसके लिए कार्य किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना और कारगिल विजय जैसी ऐतिहासिक उपलब्धि भी श्रद्धेय अटल जी की दूरदर्शी सोच के परिणाम हैं।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुधीररदत्त तिवारी एवं आभार जिला महामंत्री बद्रीप्रसाद साहू ने व्यक्त किया।
उक्त सम्मेलन मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया, जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते, जिला उपाध्यक्ष दिलीप ताम्रकार, महेश सिंह धुमकेती, जिला मंत्री नरवदिया मरकाम, गणेशदास सोनवानी, सपना जैन, जिला कार्यालय मंत्री पवन शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष स्कंद चैकसे, मण्डल अध्यक्ष आशीष वैश्य, शिवराम राजपूत, माधव सिंह तेकाम, राजेश्वर साहू, सुशील यादव, लक्ष्मीप्रसाद दरकेश सहित बड़ी संख्या मे भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहें।