Wednesday, January 14, 2026

कांग्रेस स्थापना दिवस पर सेवा और बलिदान के 140 वर्ष पूरे, जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजन

सेवाजोहार (डिंडोरी):- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सेवा, संघर्ष और बलिदान के 140 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने की।
इस अवसर पर विधायक मरकाम ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को मुंबई के गोकुलदास तेजपाल महाविद्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई थी, जिसमें देशभर से 72 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। उन्होंने बताया कि ए.ओ. ह्यूम ने महासचिव का दायित्व संभाला था तथा व्योमेश चंद्र बनर्जी को कांग्रेस का प्रथम अध्यक्ष चुना गया था।
मरकाम ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि देश की आत्मा में बसने वाला आंदोलन है। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश को आज़ादी दिलाने से लेकर राष्ट्र निर्माण तक अहम भूमिका निभाई है।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि इन नेताओं ने देशहित में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की नीति, रीति और विचारधारा पर चलकर देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी जानकी गुप्ता, पार्षद ज्योतिरादित्य भलावी, संतोष कोरवा, राजेश बनवासी, डिंडोरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जावेद इकबाल, ईवर्धन सोनवानी, कमलकिशोर कुशराम, गौकरण परस्ते, गोवर्धन, पीर खान, शकुन बाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी की मौजूदगी में कांग्रेस स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे