सेवाजोहार (डिंडोरी):- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन एवं जिला भाजपा अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल डिंडोरी की बूथ समिति की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम उपस्थित रहे। वहीं जिला महामंत्री सुधीरदत्त तिवारी एवं मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य की विशेष उपस्थिति रही।
बैठक की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर तिलक एवं वंदन कर की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम को प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाया जाए। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुनिश्चित करने हेतु बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई जाए, ताकि प्रत्येक मतदान केंद्र को मजबूत एवं विजयी बनाया जा सके।
बैठक में मंडल महामंत्री भागीरथ ऊरैती एवं तरुण ठाकुर, मंडल मंत्री दीपिका भारद्वाज एवं जय सिंह पट्टा, मीडिया प्रभारी अमित बर्मन सहित बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2 एवं अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।