सेवाजोहार (डिंडोरी): जिले के विकासखंड मेंहदवानी के ग्राम पंचायत देवरगढ़, सुखलौंड़ी, उमरिया, गुझियारी, खम्हरिया आदि के गांव के लोगों के द्वारा दनदना जलाशय सिंचाई हेतु पानी की मांग एवं क्षतिग्रस्त नहर को सुधार कार्य कराने की मांग बार-बार कलेक्टर के समक्ष आ रहीं थी जिसे कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए 18 दिसंबर 2025 को दनदना जलाशय का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और जल ससांधन विभाग के अधिकारियों को समस्या का निराकरण और भोपाल बजट मांग हेतु पत्र लिखने के निर्देश दिए।
जिसके परिपालन में आज दिनांक 02 जनवरी 2026 को जल संसाधन विभाग के द्वारा नहर की सफाई एवं सुधार कार्य किसानों की मांग के अनुरूप पूर्ण कराया गया। नहर की सफाई एवं आवश्यक सुधार कार्य पूर्ण होने के उपरांत जलाशय से सिंचाई हेतु नहर में पानी छोड़ा गया, जिससे क्षेत्र के कृषकों को फसलों की सिंचाई में सुविधा प्राप्त हो सकेगी। नहर में जल प्रवाह प्रारंभ होने से कृषि कार्यों में गति आएगी तथा किसानों को समय पर पानी उपलब्ध हो पाएगा। नहर के संचालित होने से सिंचित एरिया के समस्त कृषकों के चेहरों पर खुशी की लहर देखी गई।
नहर सुधार एवं जल आपूर्ति से क्षेत्रीय किसानों में हर्ष का वातावरण है और उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।