सेवाजोहार (डिंडौरी):- पब्लिक स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 को खेले गए पहले मुकाबले में मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के होनहार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट एंजल स्कूल को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी।
मुकाबले में मदर टेरेसा विद्यालय की टीम ने अनुशासित गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजी का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए विद्यालय के खिलाड़ियों ने मात्र 4 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया, जिससे दर्शकों में उत्साह का माहौल बन गया।

इस जीत में कक्षा सातवीं एवं आठवीं के विद्यार्थियों —
रुद्रांश सोनी, चंद्रभान सिंह, शोमिल मरकाम, अवनीश परते, अनिमेष मरावी, शुभ, जीशान, कृष, राजबीर चौकसे, तिपेंद्र परस्ते, लक्ष्य, जतिन परस्ते एवं अनमोल — का विशेष योगदान रहा। टीम का मार्गदर्शन विद्यालय के खेल शिक्षक वेद प्रकाश द्वारा किया गया।
उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल को “मैन ऑफ द मैच” का खिताब प्रदान किया गया।
मैच के उपरांत डिंडौरी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अनुराग द्विवेदी एवं मुख्य अतिथि पंकज सबनानी ने विजेता टीम को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।