सेवाजोहार (डिंडौरी):- नगर के पब्लिक स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत शुक्रवार 16 जनवरी 2026 को खेले गए पहले मुकाबले में मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय की टीम ने प्राचीन डिंडौरी स्कूल को 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर शानदार जीत दर्ज की।
मदर टेरेसा विद्यालय की टीम ने मैच में अनुशासित गेंदबाजी के साथ-साथ आक्रामक बल्लेबाजी का बेहतरीन प्रदर्शन किया। विपक्षी टीम द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने मात्र 4 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया, जिससे मैदान में मौजूद दर्शकों में उत्साह और जोश का माहौल बन गया।
इस शानदार जीत में कक्षा सातवीं एवं आठवीं के विद्यार्थियों —
रुद्रांश सोनी, चंद्रभान सिंह, शोमिल मरकाम, अवनीश परते, अनिमेष मरावी, शुभ, जीशान, कृष, राजबीर चौकसे, तिपेंद्र परस्ते, लक्ष्य, जतिन परस्ते एवं अनमोल — का विशेष योगदान रहा। टीम का कुशल मार्गदर्शन विद्यालय के खेल शिक्षक वेद प्रकाश द्वारा किया गया।
उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी शोमिल मरकाम को “मैन ऑफ द मैच” के खिताब से सम्मानित किया गया। मैच के उपरांत डिंडौरी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अनुराग द्विवेदी एवं मुख्य अतिथि पंकज सबनानी ने विजेता टीम को शुभकामनाएं दीं तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
Sir नगर के पब्लिक स्कूल में नहीं स्कूल का नाम डिंडोरी पब्लिक स्कूल है थोड़ी नाम सहीं लिखें बाकी शानदार खबर के लिए आपको धन्यवाद