Wednesday, March 4, 2026

जिला शांति समिति की बैठक सम्पन्न : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर हुई चर्चा

सेवाजोहार (डिंडोरी) : शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को जिले में सौहार्दपूर्ण, शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने शांति समिति सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से आपसी समन्वय और सहयोग के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व हम सभी के लिए गौरव का विषय हैं, जिन्हें अनुशासन, एकता और भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए।
बैठक में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समय पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने एवं किसी भी प्रकार की अफवाहों पर त्वरित कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए।
शांति समिति के सदस्यों ने भी अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए और गणतंत्र दिवस पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने में प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह, सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, एसडीएम डिंडौरी भारती मेरावी, एसडीओपी सतीश द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक, डिप्टी कलेक्टर प्रियांशी जैन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे