Wednesday, March 4, 2026

सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुॅचाना हमारा लक्ष्य – फग्गन सिंह कुलस्ते

भाजपा की जिला कार्यशाला सम्पन्न

सेवाजोहार (डिंडोरी):– भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री व सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते की उपस्थिति व भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम के नेतृत्व मे भाजपा की वी.व्ही.जी.राम.जी का जिला कार्यशाला सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम सभी मंचासीन अतिथियों ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर कार्यशाला प्रारंभ की गई। मुख्यातिथि व सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते ने संबोधित करते हुए कहा कि वी.बी जी रामजी योजना एक नया ग्रामीण रोजगार कानून है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका को बढ़ावा देना है। इसका पूरा नाम विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) इस योजना के तहत, ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को 125 दिनों का गारंटी रोजगार मिलेगा, जो पहले 100 दिनों का था। इसके अलावा, इस योजना में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए कई अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं, जैसे कि गारंटी रोजगार 125 दिनों का रोजगार वेतन भुगतान एक सप्ताह के भीतर वेतन भुगतान ग्रामीण विकास ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए काम इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका को बढ़ावा देना है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का विकास हो सके। कांग्रेस ने बढ़ती महगांई एवं ग्रामीण संकट के बावजूद यह 100 दिनों का रोजगार नही बढ़ाई और न ही मजबूत नीति बनाई यह योजना सिर्फ गढ्ढे खोदने व गढ्ढे भरने तक ही रह गई इसके साथ साथ रोजगार का भुगतान कई वर्षो तक लंबित रखा। वहीं वी.बी जी रामजी योजना का उद्देश्य सीधे गांव के लोगों को काम देने की बजाय गांव की आमदनी बढ़ाना है। इसमें स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जाता है। खेती, पशुपालन और छोटे उद्योगों को बढ़ावा दिया जाता है और गांव को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना इसका उद्देश्य है।
भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने संबोधित करते हुए कहा किवी.बी जी रामजी के जरिये ग्रामीण लोगों को नौकरी नहीं बल्कि कमाई के साधन दिये जाते हैं, जिससे कि वे आत्मनिर्भर बन सकें। इसके जरिये खेती के काम, पशुपालन, स्वरोजगार और छोटे उद्योग और अन्य काम सीखने की ट्रेनिंग पर जोर दिया जाता है। इसका मकसद पूरे गांव को आत्मनिर्भर बनाना है। ताकि युवाओं को गांव में ही काम मिल सके और साथ ही शहरों की ओर बढ़ते पलायन को कम किया जा सके या फिर रोका जा सके।
कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष महेश सिंह धुमकेती ने कहा कि हमें यह अभियान को मण्डल स्तर पर सम्मेलन एवं ग्राम पंचायत स्तर पर किसानों व मजदूरो के साथ चैपाल लगाकर इस योजना से होने वाले लाभ को स्पष्ट रूप से समझाना है एवं उनकी शंकाओं को दूर करना है। इसके साथ साथ हर गा्रमों मे सम्पर्क अभियान के माध्यम से संवाद स्थापित करना है।
मंच का संचालन जिला महामंत्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर व आभार जिला महामंत्री सुधीरदत्त तिवारी ने व्यक्त किया।

उक्त बैठक मे पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, अवध राज बिलैया, जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश सिंह परस्ते जिला उपाध्यक्ष इंद्रावती धुर्वे, शोभित मरावी, जिला मंत्री सपना जैन, नरवदिया मरकाम, मालती तिवारी, गणेशदास सोनवानी, गजेन्द्र करचाम, अंजू ब्यौहार, जिला कार्यालय मंत्री पवन शर्मा, मण्डल अध्यक्षगण शिवराम राजपूत, माधवसिंह तेकाम, वर्षा कुशराम, सुशील यादव, लक्ष्मीप्रसाद दरकेश, सुदामा बर्मन, आकाश नामदेव, अनिल साहू, वरिष्ठ नेता गंगाप्रसाद तिवारी, जिला पंचायत सदस्य हीरा परस्ते, जनपद अध्यक्ष आशा सिंह धुर्वे, पि.वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष धनेश धंनजय, मण्डल महामंत्री भागीरथ उरैती, तरूण ठाकुर, रोहित मरकाम, सुरेश नायक, मानसिंह धुर्वे, कैलाश मरावी, रामकुमार मौहारी, राजेश ठाकुर, रामस्वरूप साहू, चन्द्रशेखर नायक, अजय बर्मन, यशवंत तोमर, रजनी मदे, कार्यक्रम के सह संयोजक सुशील राय, कृष्णकुमार मिश्रा, सहित बड़ी संख्या मे पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे