Wednesday, March 4, 2026

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने आंगनवाड़ी केंद्रों एवं नवीन हाई स्कूल भवन का किया लोकार्पण

सेवाजोहार (डिंडौरी) :- जिले के नगर परिषद क्षेत्र शहपुरा अंतर्गत विभिन्न वार्डों में नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्रों एवं नवीन हाई स्कूल भवन का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश धुर्वे द्वारा शुक्रवार को विधिवत रूप से किया गया।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान शहपुरा नगर के वार्ड क्रमांक 1, 2, 6 एवं 7 में निर्मित आंगनवाड़ी केंद्र भवनों का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही नवीन हाई स्कूल शहपुरा में निर्मित नए हाई स्कूल भवन का भी लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के कार्यकाल में अब कोई भी शासकीय भवन जर्जर या खपरैलयुक्त नहीं रहेगा। सरकार द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों के लिए नए, सुविधायुक्त भवनों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे बच्चों को बेहतर वातावरण में शिक्षा प्राप्त हो सके और उनका भविष्य उज्ज्वल बने।
लोकार्पण समारोह में बद्री प्रसाद साहू, संतोष साहू, जनपद पंचायत शहपुरा की अध्यक्ष प्रियंका आर्मो, नगर पंचायत शहपुरा की अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, मुकेश साहू, जितेंद्र चंदेल, पार्षद मीरा बनवासी, हरीश साहू, अनूप गुप्ता, सुरेंद्र साहू, देवेंद्र बनवासी, प्रभात झारिया, राजेश साहू, अरविंद श्रीवास्तव, तुलसीदास गुप्ता, राजेंद्र तिवारी, दुर्गेश साहू, रामलाल रजक, विजय साहू, सत्येंद्र जैन, राहुल रैकवार सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने जनप्रतिनिधियों का पुष्पहारों से स्वागत किया और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे