सेवाजोहार (डिंडोरी/करंजिया):– डिंडौरी में नीति आयोग द्वारा संचालित “संपूर्णता अभियान 2.0” का भव्य शुरुआत दिनांक 31 जनवरी 2026 को जनपद सभागार, डिंडौरी में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह अभियान आकांक्षी विकासखंड करंजिया के सर्वांगीण विकास को गति देने हेतु प्रारंभ किया गया है।
डिप्टी कलेक्टर अक्षय डिगरसे, सहायक उपयंत्री कशिश नायक, महिला बाल परियोजना करंजिया शशि सांडया, ब्लॉक समन्वयक महफूज़ खान, सहायक कृषि विस्तार अधिकारी अजय भार्गव, सहायक विकास अधिकारी लवकेश सिंह ठाकुर, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी डॉ. राजीव सिंह, चिकित्सा विभाग से डॉ मंजीत रावत, सीएसओ, एएनएम, आशाकार्यकर्ता, खंड पंचायत अधिकारी इग्नेश लाकड़ा, पंचायत समन्वय अधिकारी, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कमलेश्वर धुर्वे, 42 ग्राम पंचायतों के सचिव, रोजगार सहायक, मोबाइलजर, संपूर्णता अभियान 2.0 का पोस्टर विमोचन कर कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी नीति आयोग से हरीश विश्वकर्मा विकासखंड से जुड़े अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान डिप्टी कलेक्टर अक्षय डिगरसे ने आकांक्षी विकासखंड के उपस्थित सभी अधिकारियों को शपथ पढ़कर शपथ दिलाई उसके उपरांत वर्तमान स्थिति, संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत चयनित प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (Indicators) तथा उन्हें शत-प्रतिशत संतृप्ति तक पहुँचाने हेतु तैयार की गई विस्तृत कार्ययोजना की प्रस्तुति दी। उन्होंने सभी विभागों से आपसी समन्वय, एवं पंचायतों को निर्देशित किया कि स्वच्छता हेतु आंगनवाड़ी एवं विद्यालयों के शौचालय मरम्मत एवं पेयजल हेतु निर्देशित किया साथ ही फील्ड स्तर पर सक्रियता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया।
डिप्टी कलेक्टर अक्षय डिगरसे ने संबोधन में संपूर्णता अभियान 2.0 को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इसे समय-सीमा के भीतर प्रभावी रूप से पूर्ण करने का आह्वान किया। उन्होंने पोषण सेवाओं की गुणवत्ता एवं समयबद्धता, आंगनवाड़ी एवं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, तथा बालिकाओं के लिए फंक्शनल टॉयलेट की स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु स्वच्छता साथी के माध्यम से नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए।
साथ ही 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने पर भी जोर दिया गया।
डिप्टी कलेक्टर द्वारा अभियान की नियमित, पारदर्शी एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने हेतु ABP Fellow एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, ताकि निर्धारित समय-सीमा में सभी लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित हो *सके।
संपूर्णता अभियान 2.0 का उद्देश्य
नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 (अवधि: 28 जनवरी से 14 अप्रैल) का मुख्य उद्देश्य आगामी तीन महीनों में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं कृषि से संबंधित 6 प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (KPIs) को 100 प्रतिशत संतृप्ति तक पहुँचाना है। यह अभियान विभागीय समन्वय, जनभागीदारी, फ्रंटलाइन वर्कर्स की सक्रिय भूमिका एवं सतत निगरानी पर आधारित है।
संपूर्णता अभियान 2.0 आकांक्षी विकासखंडों को समग्र विकास की दिशा में नई गति प्रदान करेगा और जिला डिंडौरी को विकास के नए आयाम तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।