सेवाजोहार (डिंडोरी):– दिनांक 31 जनवरी 2026 को कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डेय, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्याम सिंगौर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. राजकुमार डोंगरे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी-1 डॉ. ममता दीवान, जिला स्वास्थ्य अधिकारी-2 डॉ. जयश्री मरावी सहित जिला एवं विकासखण्ड स्तर के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, बी.पी.एम., बीईई एवं बी.सी.एम. भी शामिल हुए।
बैठक के दौरान विभागीय कार्यक्रमों की 01 अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक की प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें एएनसी पंजीयन, सीवियर एनीमिया, पीआईएच प्रबंधन, टीकाकरण, पोषण पुनर्वास केन्द्र, परिवार कल्याण, आयुष्मान कार्ड, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर, सिकल सेल एनीमिया, सुगढ टूरी अभियान तथा टी.बी. कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान जिन कार्यक्रमों में उपलब्धि अपेक्षाकृत कम पाई गई, उनमें सुधार लाने हेतु संबंधित खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने पर समस्त ब्लॉक मेडिकल अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश भी दिए गए।