Wednesday, March 4, 2026

जल जीवन मिशन के अपूर्ण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न, कलेक्टर ने जताई नाराजगी

सेवाजोहार (डिंडोरी): कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार डिंडोरी में जल जीवन मिशन अंतर्गत अपूर्ण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में फरवरी माह तक पूर्ण किए जाने हेतु लक्षित 80 नल-जल योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जनवरी 2026 में निर्धारित 80 ग्रामों के लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 34 योजनाएँ (43 प्रतिशत) पूर्ण किए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने शेष 126 अपूर्ण नल-जल योजनाओं को हर हाल में फरवरी 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि जिन ग्रामों में जल स्त्रोत के अभाव के कारण कार्य लंबित हैं, वहाँ प्राथमिकता के आधार पर नलकूप खनन कराया जाए। साथ ही जिन ग्रामों में विद्युत आपूर्ति नहीं है, वहाँ शीघ्र विद्युतीकरण कराकर योजनाओं को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
मेसर्स आर.के. गुप्ता का अनुबंध निरस्त होने के पश्चात प्रभावित ग्रामों में शीघ्र पुनः अनुबंध प्रक्रिया पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन की साप्ताहिक समीक्षा बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित करने पर भी जोर दिया।
बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री अफजल अमानुल्लाह सहित समस्त सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारी प्रत्यक्ष एवं वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे