Wednesday, March 4, 2026

जनपद पंचायत करंजिया में वन अधिकार अधिनियम पर दो दिवसीय प्रशिक्षण 

सेवाजोहार (डिंडोरी/करंजिया): जिले के जनपद पंचायत करंजिया में वन अधिकार अधिनियम (FRA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम बैच (करंजिया सेक्टर) का प्रथम दिवस सोमवार, 02 फरवरी 2026 को जनपद पंचायत करंजिया के सभाकक्ष में ग्राम सरपंच की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। प्रशिक्षण में सरपंच, सचिव, जीआरएस, मोबिलाइज़र, पंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता तथा पैसा समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण का संचालन आकांक्षी बीसी एवं पेसा बीसी के प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों द्वारा किया गया। गतिविधि-आधारित सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों का आपसी परिचय कराया गया तथा ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारी-कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों को वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत उनके अधिकारों, कर्तव्यों, ग्राम पंचायत की भूमिका एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर FRA के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों को जागरूक और सशक्त बनाना रहा, ताकि वन अधिकारों से संबंधित प्रक्रियाओं को पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में समस्त जनप्रतिनिधि, मास्टर ट्रेनर, सावित्री वालरे (BC-RGSA), डीओ (RGSA) सहित जनपद पंचायत करंजिया की सभी शाखाओं के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे